भागलपुर, 28 अगस्त 2026:- अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) के अंतर्गत भागलपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं कल्याण से संबंधित आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके जीवन को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं गरिमामय बनाना रहा। इस दौरान बुजुर्गों के स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक जांच एवं परामर्श प्रदान किए गए तथा उनके कल्याण से जुड़े विषयों पर भी आवश्यक जानकारी दी गई।
वहीं, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर वृद्धाश्रम ‘सहारा’, भागलपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के साथ आत्मीयता एवं अपनत्व का भाव साझा करते हुए उन्हें राखी बांधी गई तथा मिठाई वितरित की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद कर उनके सुख-दुःख एवं आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सुरक्षा, अपनत्व एवं भावनात्मक सहयोग की भावना को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
जिला प्रशासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण एवं उनके सम्मानजनक जीवन के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन का सम्मान करना सामूहिक सामाजिक दायित्व है।
Bhagalpur District Administration
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
1 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 28, 2026