भागलपुर, 28 अगस्त 2026:- जिलाधिकारी, भागलपुर द्वारा आज जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कार्यालय में द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के समक्ष मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान अपर समाहर्ता (पीजीआरओ) भी उपस्थित रहे।
सुनवाई के क्रम में विभिन्न लोक प्राधिकारों से संबंधित परिवादों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई तथा परिवादियों एवं संबंधित पदाधिकारियों का पक्ष सुना गया। आज की सुनवाई सूची में कुल 24 मामले शामिल थे, जिनमें अतिक्रमण हटाने, सड़क एवं नाला निर्माण, पेयजल आपूर्ति, भूमि बंदोबस्ती, मापी, जमाबंदी, लगान निर्धारण, प्राथमिकी दर्ज कराने सहित विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित मामले शामिल हैं।
सुनवाई के दौरान संबंधित लोक प्राधिकारों से मामलों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई तथा आवश्यकतानुसार निराकरण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के संबंध में निर्देश दिए गए।
सुनवाई के क्रम में पाया गया कि कई मामलों में संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई की गई है। उदाहरण के लिए, नारायणपुर प्रखंड के वार्ड संख्या-05 में खराब सोलर स्ट्रीट लाइट को संबंधित एजेंसी द्वारा ठीक करा दिया गया है। वहीं, बिहपुर में सड़क की जमीन से अतिक्रमण हटाने के मामले में मापी एवं सीमांकन के बाद अतिक्रमण वाद की कार्रवाई की गई है।
जिलाधिकारी ने जनशिकायतों के निष्पादन में समयबद्धता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर जोर दिया, ताकि आमजन को शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराया जा सके।
Bhagalpur District Administration
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
1 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 28, 2026