हल्द्वानी में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने खुद को I.B. अधिकारी बताने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 12 सितंबर को तिकोनिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान लाल-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगी हुंडई कार को रोककर पूछताछ की गई। चालक ने खुद को I.B. अधिकारी बताते हुए एक आईडी कार्ड दिखाया, लेकिन पुलिस द्वारा नियुक्ति और पद से संबंधित जानकारी मांगने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से कथित फर्जी I.B. आईडी कार्ड, इंटेलिजेंस ब्यूरो से संबंधित फर्जी दस्तावेज, पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन और अन्य सामग्री बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में युवक ने रौब दिखाने के लिए एयरगन रखने और I.B. से संबंधित आईडी व दस्तावेजों को फर्जी बताया। आरोपी की पहचान मो. मोहासिब खान, निवासी रामपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
#Haldwani #NainitalPolice #HaldwaniPolice #FakeIBOfficer #FakeOfficer #IntelligenceBureau #FakeID #FakeDocuments #PoliceAction #PoliceChecking #CrimeNews #CrimeInvestigation #GovernmentImpersonation #BlueBeacon #AirGun #VehicleSeized #UttarakhandPolice #Nainital #HaldwaniNews #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews