
E20 पेट्रोल पर फिर म#चा ब#वाल! मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने उठाए स#वा#ल! बोले- 48 घंटे में 17 से घ#टक#र 5 हुआ माइलेज I Saurabhi Joshi on Ethanol #AwaazIndiaNational #Uttarakhand #Haldwani #SaurabhJoshi #ViralVideo #Ethanol #Petrol #SocialMedia #viralnews
Kichha, Udham Singh Nagar | Jul 13, 2026

🚨 चित्रशिला धाम की भूमि पर चौपाटी निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद, पहाड़ी आर्मी ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग हल्द्वानी के रानीबाग स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र चित्रशिला धाम और माता जिया रानी मंदिर समिति की भूमि पर कथित चौपाटी निर्माण को लेकर विवाद तेज हो गया है। पहाड़ी आर्मी ने मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि मंदिर समिति की भूमि (खसरा संख्या 538) पर कथित अतिक्रमण कर निर्माण कराया गया है। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और निर्माणाधीन चौपाटी को हटाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि चित्रशिला धाम मां गंगा (गौला नदी) के तट पर स्थित एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है और यहां व्यावसायिक निर्माण से श्रद्धालुओं की भावनाएं प्रभावित हुई हैं। ⚠️ पहाड़ी आर्मी ने प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान संगठन के संस्थापक हरीश रावत, नगर अध्यक्ष कविता जीना सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। 🎥 पूरी खबर और संबंधित पक्षों की बाइट्स देखें केवल I7 News पर। #I7News #Haldwani #ChitrashilaDham #RaniBagh #PahadiArmy #JiyaRaniTemple #GaulaRiver #Uttarakhand #BreakingNews #HaldwaniNews #UttarakhandNews #ReligiousHeritage #LocalNews
Haldwani, Nainital | Jul 12, 2026

हल्द्वानी नगर निगम में ठेका प्रथा समाप्त करने, समान कार्य के लिए समान वेतन और अन्य मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे अमित कुमार को तीसरे दिन पुलिस ने मौके से हटाया। इस कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध भी जताया। पूरे मामले पर विभिन्न पक्षों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन और आंदोलनकारियों का पक्ष सामने आने पर हम उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेंगे। आपकी इस मुद्दे पर क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर दें। #Haldwani #HaldwaniNews #I7News #Uttarakhand #NagarNigam #ContractSystem #EqualPay #BhookHartal #AmitKumar #PoliceAction #WorkersRights #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #i7NewsLive
Haldwani, Nainital | Jul 11, 2026

हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर के खिलाफ फिर गरजा विरोध, पूर्व मेयर प्रत्याशी ललित जोशी बोले– 'यह स्मार्ट नहीं, लुटेरा मीटर' हल्द्वानी। शहर में स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को हल्द्वानी के पूर्व मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग एसडीएम कोर्ट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सरकार एवं संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले की तुलना में काफी अधिक आ रहे हैं, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लोगों ने स्मार्ट मीटर योजना की निष्पक्ष जांच कराए जाने और बढ़े हुए बिलों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस दौरान ललित जोशी ने सरकार और बिजली विभाग पर निशाना साधते हुए कहा कि "यह स्मार्ट मीटर नहीं, बल्कि लुटेरा मीटर है। इससे जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है।" उन्होंने कहा कि शुरू से ही इस योजना का विरोध किया जा रहा है, लेकिन जनता की शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ललित जोशी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही स्मार्ट मीटरों से जुड़े मामलों का समाधान नहीं किया गया और लोगों को राहत नहीं मिली, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब जनता चुप नहीं बैठेगी और अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों ने स्मार्ट मीटर योजना की समीक्षा, बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच तथा उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग करते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त कर उचित स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया। अब देखना होगा कि प्रशासन और बिजली विभाग जनता की इन मांगों पर क्या कदम उठाते हैं और स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ते विरोध के बीच क्या कोई नया निर्णय सामने आता है।#Haldwani #SmartMeter #SmartMeterProtest #LalitJoshi #ElectricityBill #Uttarakhand #HaldwaniNews #Nainital #UttarakhandNews #I7News #BreakingNews #Protest #BijliVibhag #CityMagistrate #PublicVoice #SmartMeterIssue #LatestNews #ViralNews #IndiaNews #I7NewsNainital
Haldwani, Nainital | Jul 11, 2026

कोटाबाग में 'जन-जन की सरकार, जन के द्वार' शिविर में उमड़ी भारी भीड़ कालाढूंगी विधानसभा के कोटाबाग में आयोजित "जन-जन की सरकार, जन के द्वार" शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिविर में 250 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 190 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 510 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला, जबकि 170 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के 16 लाभार्थियों को ₹13 लाख के चेक और 6 महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा। 📍 स्थान: कोटाबाग, कालाढूंगी (जनपद नैनीताल) ऐसी ही विश्वसनीय और स्थानीय खबरों के लिए I7 News को फॉलो करें। #Kotabagh #Kaladhungi #Haldwani #MayorGajrajSinghBisht #AjayBhatt #BanshidharBhagat #JanJanKiSarkarJanKeDwar #Uttarakhand #Nainital #GovernmentCamp #CMSwarojgarYojana #I7News #HaldwaniNews #UttarakhandNews
Haldwani, Nainital | Jul 9, 2026