धारचूला तहसील के कुलागाड़ में भारी मलबे के कारण क्षतिग्रस्त हुए बेली ब्रिज का एसडीएम धारचूला आशीष जोशी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। एसडीएम के अनुसार सेना के सहयोग से मार्ग को पैदल आवाजाही के लिए शुरू कर दिया गया है और बेली ब्रिज का आवश्यक साजो-सामान भी मौके पर पहुंच चुका है। अब बीआरओ की ओर से कल से बेली ब्रिज के निर्माण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बेली ब्रिज का निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
#Dharchula #Pithoragarh #Uttarakhand #UttarakhandNews #BaileyBridge #BRO #BorderRoadsOrganisation #ArmySupport #RoadConnectivity #RoadRestoration #Landslide #HeavyDebris #DisasterManagement #TrafficUpdate #DharchulaNews #PithoragarhNews #UttarakhandUpdates #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews