हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों का आंदोलन जारी है। शनिवार देर शाम डॉक्टरों ने तिकोनिया चौराहा स्थित बुद्ध पार्क से एसडीएम कोर्ट तक मार्च निकालकर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। इससे पहले हड़ताल के दौरान पीजी डॉक्टरों ने ओपीडी पर्चा व्यवस्था और ओपीडी सेवाएं बंद कर दी थीं, जिससे अस्पताल पहुंचे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन से बातचीत के बाद ओपीडी पर्चा व्यवस्था दोबारा शुरू कर दी गई, लेकिन पीजी रेजिडेंट डॉक्टर अपनी मांग पर अब भी आंदोलनरत हैं। डॉक्टरों की प्रमुख मांग न्यूनतम ₹1 लाख मासिक स्टाइपेंड किए जाने की है। उनका कहना है कि मौजूदा स्टाइपेंड उनकी जिम्मेदारियों, कार्यभार और प्रशिक्षण के दौरान होने वाले खर्च के लिहाज से पर्याप्त नहीं है।
#Haldwani #STH #SushilaTiwariHospital #PGDoctors #ResidentDoctors #DoctorStrike #DoctorsProtest #StipendDemand #StipendHike #OneLakhStipend #MedicalCollege #HealthcareNews #HospitalNews #OPD #DoctorsMarch #DoctorProtest #MedicalStudents #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews