सावधान यात्रियों से अपील
जीवन को संकट में न डाले
13 सितम्बर 2026 (समय 1355 बजे)
श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हैलीपैड के समीप ऊपर पहाड़ी से निरन्तर पत्थर गिर रहे हैं, जिस कारण यहां पर फिलहाल आवागमन पूर्ण रूप से बाधित चल रहा है।
🙏यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग एवं गौरीकुण्ड तथा वापस आने वाले यात्रियों को जंगलचट्टी में रोका गया है।
सभी यात्री मार्ग खुलने और प्रशासन से अनुमति मिलने तक आगे न बढ़ें।
बारिश एवं पत्थर गिरने की स्थिति में पैदल मार्ग पर जाने का प्रयास न करें।
प्रशासन/पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें और सुरक्षित स्थान पर ही रहें।
मौसम एवं मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद ही यात्रियों का आवागमन सुचारु किया जाएगा।