Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

#चंद्रशेखर_रावण को स्पष्ट शब्दों में करारा जवाब 😇🙏👉 #सवर्ण #भीमार्मी #UGCविवाद #nonfollowers #hilights #फॉर_यू

Bilgram, Hardoi | Jan 31, 2026

MORE NEWS

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा में हरदोई को बड़ी उपलब्धि, संयुक्त रैंकिंग में प्रदेश के टॉप-10 में मिला स्थान

हरदोई। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा सोमवार को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों, लंबित प्रकरणों और जनशिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान बताया गया कि जून 2026 की प्रगति के आधार पर जनपद हरदोई ने विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में प्रदेश के शीर्ष-10 जनपदों में स्थान प्राप्त किया है। अधिकारियों ने इसे सभी विभागों के समन्वित प्रयास, प्रभावी कार्ययोजना और सतत अनुश्रवण का परिणाम बताया।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलाई 2026 के लिए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों एवं जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

सीडीओ ने कहा कि शासन की मंशा केवल योजनाओं के लक्ष्य पूरे करना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद नागरिक तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ नियमित अनुश्रवण करें और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्रत्येक बिंदु पर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित ग्राम्य विकास विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा में हरदोई को बड़ी उपलब्धि, संयुक्त रैंकिंग में प्रदेश के टॉप-10 में मिला स्थान हरदोई। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा सोमवार को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों, लंबित प्रकरणों और जनशिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि जून 2026 की प्रगति के आधार पर जनपद हरदोई ने विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में प्रदेश के शीर्ष-10 जनपदों में स्थान प्राप्त किया है। अधिकारियों ने इसे सभी विभागों के समन्वित प्रयास, प्रभावी कार्ययोजना और सतत अनुश्रवण का परिणाम बताया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलाई 2026 के लिए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों एवं जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। सीडीओ ने कहा कि शासन की मंशा केवल योजनाओं के लक्ष्य पूरे करना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद नागरिक तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ नियमित अनुश्रवण करें और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्रत्येक बिंदु पर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित ग्राम्य विकास विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 13, 2026

जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 71 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

हरदोई। कलेक्ट्रेट में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 71 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने की भी हिदायत दी।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 71 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश हरदोई। कलेक्ट्रेट में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 71 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने की भी हिदायत दी। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 13, 2026

कंथरी में जल जीवन मिशन की पानी की टंकी से केबिल चोरी, चौकीदार के जागने पर भागे चोर

हरदोई। मल्लावां क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंथरी में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी पर सोमवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर पानी की टंकी से विद्युत केबिल काटकर ले गए। वहीं परिसर में बने कमरे की कुंडी भी काट दी, लेकिन चौकीदार के जाग जाने से वे अन्य सामान नहीं ले जा सके और केवल केबिल लेकर फरार हो गए।

बताया गया कि घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे की है। चोर पहले पानी की टंकी परिसर में घुसे और विद्युत केबिल काट ली। इसके बाद उन्होंने कमरे की कुंडी भी काट दी। इसी दौरान चौकीदार की नींद खुल गई, जिससे चोर घबरा गए और मौके से भाग निकले।

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, लेकिन आरोप है कि सूचना देने के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।

ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण सरकारी परियोजनाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रात में नियमित गश्त बढ़ाने और चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

कंथरी में जल जीवन मिशन की पानी की टंकी से केबिल चोरी, चौकीदार के जागने पर भागे चोर हरदोई। मल्लावां क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंथरी में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी पर सोमवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर पानी की टंकी से विद्युत केबिल काटकर ले गए। वहीं परिसर में बने कमरे की कुंडी भी काट दी, लेकिन चौकीदार के जाग जाने से वे अन्य सामान नहीं ले जा सके और केवल केबिल लेकर फरार हो गए। बताया गया कि घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे की है। चोर पहले पानी की टंकी परिसर में घुसे और विद्युत केबिल काट ली। इसके बाद उन्होंने कमरे की कुंडी भी काट दी। इसी दौरान चौकीदार की नींद खुल गई, जिससे चोर घबरा गए और मौके से भाग निकले। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, लेकिन आरोप है कि सूचना देने के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण सरकारी परियोजनाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रात में नियमित गश्त बढ़ाने और चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Bilgram, Hardoi | Jul 13, 2026

एस पी अशोक कुमार मीणा ने कई थाना प्रभारी बदले।

एस पी अशोक कुमार मीणा ने कई थाना प्रभारी बदले।

Bilgram, Hardoi | Jul 13, 2026

हरदोई में वृक्षारोपण महायज्ञ बना जनआंदोलन, लक्ष्य से अधिक 72.75 लाख पौधे रोपे गए

हरदोई। प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत रविवार को जनपद हरदोई में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पूरे जिले में निर्धारित लक्ष्य 72,74,700 पौधों के मुकाबले 72,75,759 पौधे रोपकर लक्ष्य से अधिक पौधरोपण किया गया।

जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) हरदोई में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह, याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, सामाजिक वानिकी एवं वन्यजीव विभाग के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, किसान और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने हरिशंकरी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने महोगनी, विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने वाटलब्रश, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने मौलश्री तथा जिलाधिकारी अनुनय झा ने अशोक का पौधा रोपा। इस अवसर पर "आम भंडारा" अभियान के तहत आम के पौधों का भी वितरण किया गया।

राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने शाहाबाद विकासखंड के वृहद गौसंरक्षण केंद्र तडेर, स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज आगमपुर तथा टोडरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत कपूरपुर बहोरन में आयोजित कार्यक्रमों में भी पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से चलाया जा रहा यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने की अपील की।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप वृक्षारोपण महाअभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का प्रयास किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, जीरो पॉवर्टी लाभार्थियों और ट्रांसजेंडर समुदाय की सहभागिता से अभियान को व्यापक स्वरूप मिला।

इसी क्रम में लखनऊ मंडल के अपर आयुक्त राधेश्याम ने संडीला क्षेत्र के ग्राम मवई मुसलमानान में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

अभियान के तहत जीरो पॉवर्टी लाभार्थियों ने 23,230, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने 77,580 तथा दिव्यांगजनों ने 3,879 पौधे लगाए। ट्रांसजेंडर समुदाय ने भी बावन गौशाला में पौधरोपण कर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। जनपद के विभिन्न विभागों ने अपने-अपने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

हरदोई में वृक्षारोपण महायज्ञ बना जनआंदोलन, लक्ष्य से अधिक 72.75 लाख पौधे रोपे गए हरदोई। प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत रविवार को जनपद हरदोई में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पूरे जिले में निर्धारित लक्ष्य 72,74,700 पौधों के मुकाबले 72,75,759 पौधे रोपकर लक्ष्य से अधिक पौधरोपण किया गया। जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) हरदोई में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह, याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, सामाजिक वानिकी एवं वन्यजीव विभाग के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, किसान और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने हरिशंकरी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने महोगनी, विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने वाटलब्रश, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने मौलश्री तथा जिलाधिकारी अनुनय झा ने अशोक का पौधा रोपा। इस अवसर पर "आम भंडारा" अभियान के तहत आम के पौधों का भी वितरण किया गया। राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने शाहाबाद विकासखंड के वृहद गौसंरक्षण केंद्र तडेर, स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज आगमपुर तथा टोडरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत कपूरपुर बहोरन में आयोजित कार्यक्रमों में भी पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से चलाया जा रहा यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने की अपील की। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप वृक्षारोपण महाअभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का प्रयास किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, जीरो पॉवर्टी लाभार्थियों और ट्रांसजेंडर समुदाय की सहभागिता से अभियान को व्यापक स्वरूप मिला। इसी क्रम में लखनऊ मंडल के अपर आयुक्त राधेश्याम ने संडीला क्षेत्र के ग्राम मवई मुसलमानान में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। अभियान के तहत जीरो पॉवर्टी लाभार्थियों ने 23,230, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने 77,580 तथा दिव्यांगजनों ने 3,879 पौधे लगाए। ट्रांसजेंडर समुदाय ने भी बावन गौशाला में पौधरोपण कर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। जनपद के विभिन्न विभागों ने अपने-अपने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Bilgram, Hardoi | Jul 12, 2026