पोड़ैयाहाट: देवघर जाते समय बलथर मोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पदमपुर के बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
देवघर जाने के क्रम में गुरुवार को बलथर मोड में अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार पदमपुर के युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय कुंदन सिंह पिता चंद्रशेखर सिंह ग्राम पदमपुर के रूप में हुई है। घायल युवक सागर सिंह का इलाज देवघर में चल रहा है। मृतक कुंदन अपने पीछे गर्भवती पत्नी को छोड़ गए हैं।