लोकेशन – रायबरेली
आर्केस्ट्रा देखने गए 17 वर्षीय किशोर का नाले में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
रायबरेली में आर्केस्ट्रा देखने गए 17 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोर का शव प्राथमिक विद्यालय के पीछे नाले में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, परिजनों ने किशोर की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पूरा मामला रायबरेली के जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के पूरे त्रिलोक सिंह के पुरवा का है, जहां आर्केस्ट्रा देखने गए 17 वर्षीय किशोर का शव गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित नाले में मिला। बताया जा रहा है कि किशोर आर्केस्ट्रा देखने गया था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी देर तक उसकी कोई जानकारी न मिलने पर परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे थे। इसी दौरान प्राथमिक विद्यालय के पीछे नाले में उसका