**लोकेशन – रायबरेली**
सैदलीपुर से जमुनापुर और गोलाघाट तक निकली भव्य कलश यात्रा, राजाबली धाम में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक**
रायबरेली के जगतपुर विकासखंड में धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां सैदलीपुर भुलभुलियापुर अड्डा से जमुनापुर और गोलाघाट के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मठाधीश वीरेंद्र बाबा और छोटू बाबा के नेतृत्व में निकली इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट की। भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच निकली यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
दरअसल, जगतपुर विकासखंड के सैदलीपुर भुलभुलियापुर अड्डा से शुरू हुई इस कलश यात्रा में महिला, पुरुष और युवाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान जगह-जगह धार्मिक जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
कलश यात्रा जमु�