लोकेशन – रायबरेली
तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने नौ दुकानों को रौंदा, लाखों का नुकसान
रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित डंपर ने सड़क किनारे स्थित करीब नौ दुकानों को रौंद दिया। हादसे में दुकानों के शटर, दीवारें और उनमें रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि हादसा तड़के सुबह हुआ, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
दरअसल, पूरा मामला रायबरेली शहर के मिल एरिया थाना क्षेत्र स्थित तकिया चौराहे का है। मंगलवार, 3 नवंबर 2026 की सुबह करीब चार बजे रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद डंपर सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसा और एक के बाद एक करीब नौ दुकानों को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया।