Public App Logo
Profile Picture

पूर्वी टाइम्स न्यूज़

@shailendrarbl2017
2721Followers
2Following
बछरावां ब्रेकिंग 

नाली विवाद के चलते हुआ विवाद 45 वर्षीय भगवान दीन यादव की पीट पीट कर की गई हत्या।

गांव के ही पांच लोगों के ऊपर मृतक के पिता ने लगाया हत्या का आरोप।

चार बच्चों के सर से उठ गया पिता का साया 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, आगे की कार्यवाही शुरू 

मृतक के भाई के मुताबिक लोहे की रॉड से दिया गया घटना को अंजाम।

बछरावां थाना क्षेत्र के घोरौना गांव का है पूरा मामला।
रायबरेली: राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में धरने पर बैठे कांग्रेसी
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना
नेता विपक्ष राहुल गांधी भी दिल्ली में धरने पर बैठे हैं
शहर के शहीद चौक पर कांग्रेसियों का चल रहा धरना

<nis:link nis:type=tag nis:id=raebareli nis:value=Raebareli nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=congress nis:enabled=true nis:link/>
*वन दरोगा पर मारपीट व रुपये मांगने का आरोप, क्षेत्राधिकारी से शिकायत*
महराजगंज, रायबरेली। मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को गोंदहिया मजरे खैरा निवासी संजय सोनकर ने वन विभाग के दरोगा दिनेश गुप्ता पर गाली-गलौज, मारपीट करने तथा रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, 5 अक्टूबर को वह किसान से अपने उपयोग के लिए खरीदे गए दो सूखे आम के पेड़ काट रहा था। इसी दौरान वन विभाग के दरोगा वहां पहुंचे और कथित रूप से उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद उसे रायबरेली स्थित वन विभाग के कार्यालय ले जाया गया, जहां दोपहर करीब 12 बजे से शाम पांच बजे तक बैठाए रखा गया।
संजय सोनकर का आरोप है कि उसे छोड़ने के एवज में बीस हजार रुपये की मांग की गई। रुपये न देने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। शिकायतकर्ता ने घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में रमेश कुमार उर्फ टिंकू, दुर्गेश कुमार उर्फ गोलू व अन्य लोगों के नाम बताए हैं। कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव वा
क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रायबरेली: पुलिस चौकी में युवक को थर्ड डिग्री देने का आरोप

पति पत्नि के विवाद में पति को थर्ड डिग्री देने का आरोप

10 हजार की डिमांड न पूरी करने पर बेल्ट से पीटने का आरोप

चौकी के अंदर ही पुलिस की मौजूदगी में बनाया वीडियो

वायरल वीडियो में पुलिस की मौजूदगी में पिटाई का आरोप

युवक के शरीर पर पट्टे के दिख रहे निशाना

दरोगा सुजीत कुमार व सिपाही पर पीटने का आरोप

वायरल वीडियो ने उठाये कई तरह के सवाल

भदोखर थाना क्षेत्र के एम्स चौकी का है मामला
रायबरेली सपा के PDA महापंचायत में गरजे समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी।

रायबरेली के एशिया लोन में कराया गया था PDA महापंचायत का बड़ा कार्यक्रम।

कार्यक्रम की संयोजक पूनम सिंह तो वहीं अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ।

"PDA का मकसद वैमनस्यता खत्म कर भाईचारा और मानवता लाना है"।

 सपा नेता ने कहा 18 साल के युवाओं और नई दुल्हनों के वोट बनवाएंगे, वोट चोरी रोकेंगे।

सपा नेता ओवैसी के वार पर कहा कि- "मेरी तहजीब वैसी भाषा बोलने की इजाजत नहीं देती"

गठबंधन पर सपा नेता ने कहा - "हालात बनते-बिगड़ते हैं, फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।

सपा नेता ने कहा भाजपा सरकार वोटो की चोरी कर रही है PDA इसी को लेकर महापंचायत कर रही है।

ज्ञानेश कुमार पर बात रखते हुए सपा नेता ने कहा कि चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दे पर भी पार्टी अपनी बात को रखते हुए उन्हें हटाना चाहती है और उन्हें बर्खास्त किया जाए।

सपा नेता ने कहा जल्द ही �
*नई दिल्ली*

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, और राहुल गांधी संसद भवन में समाजवादी पार्टी के सांसदों के साथ चुनाव आयोग की कथित धांधली के खिलाफ हो रहे मार्च में शामिल हुए।
ब्रेकिंग न्यूज़ | रायबरेली

एंकर:
रायबरेली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां डीह थाना क्षेत्र में युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। अचानक हुए हमले में नेता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मामला डीह थाना क्षेत्र के ग्राम खुरहटी का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी एवं अपनी पार्टी के युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष दिलीप मौर्य रायबरेली शहर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ बदमाशों ने कथित रूप से उन्हें रोक लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि अचानक हुए हमले में दिलीप मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

घटन�
चुनाव आते ही सारे नेता मैदान में 
जनता पूछ रही पांच साल कहा थे
रायबरेली। उत्तर प्रदेश की सियासत में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एक बार फिर राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पूर्व मंत्री एवं अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य की हाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से हुई मुलाकात ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस के करीब आने की संभावनाओं के बीच प्रदेश में नए राजनीतिक गठजोड़ की अटकलें लगाई जा रही हैं।
 
एक ओर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन तथा सीटों के बंटवारे को लेकर लगातार अलग-अलग चर्चाएं सामने आती रही हैं, वहीं दूसरी ओर स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में तीसरे मोर्चे की संभावनाओं पर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा होती रही है। ऐसे में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से उनकी मुलाकात को नए सियासी संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अपनी जनता पार्टी एक साथ इंडिया गठबंधन के बैनर तले चुनाव मैदान में उतरती हैं तो प्रदेश में विपक्षी राजनीति को नई ताकत मिल सकती है। खासकर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक मतदाताओं के बीच इस गठजोड़ का असर देखने को मिल सकता है।

वहीं यदि चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बनती और गठबंधन टूट जाता है तो उत्तर प्रदेश में भाजपा, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस-स्वामी प्रसाद मौर्य के संभावित गठजोड़ के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बन सकती है। ऐसे हालात में किसके पक्ष में राजनीतिक लाभ जाएगा, इसका अनुमान लगाना फिलहाल आसान नहीं है।

समाजवादी पार्टी जहां पीडीए के मुद्दे को लेकर लगातार अपनी रणनीति आगे बढ़ा रही है, वहीं कांग्रेस भी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव के जरिए अपने सामाजिक आधार को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

वहीं कांग्रेस की ओर से आराधना मिश्रा ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष और मुस्लिम चेहरे इमरान मसूद को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने तथा दलित वर्ग से आने वाले प्रदेश प्रभारी राजेंद्र गौतम की मौजूदगी के बीच यदि स्वामी प्रसाद मौर्य जैसा पिछड़े वर्ग का बड़ा राजनीतिक चेहरा उसके साथ आता है तो पार्टी को सामाजिक समीकरण साधने में मदद मिल सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक पिछड़े वर्ग के मतदाताओं पर स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक पकड़ को देखते हुए उनका किसी बड़े गठबंधन के साथ जाना विपक्ष की चुनावी रणनीति को प्रभावित कर सकता है। हालांकि अभी तक गठबंधन को लेकर कोई अंतिम राजनीतिक तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन राहुल-प्रियंका से मुलाकात के बाद चर्चाओं का बाजार जरूर गर्म हो गया है।

 

स्वामी प्रसाद की कर्मभूमि रही है ऊंचाहार, मैदान में उतरे तो मनोज पांडेय की बढ़ेंगी मुश्किलें

स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक कर्मभूमि ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र को माना जाता है। वह यहीं से पहली बार विधायक बने थे और अपने लंबे राजनीतिक सफर में कई बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ऐसे में क्षेत्र में यह चर्चा भी जोर पकड़ रही है कि आगामी विधानसभा चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

यदि कांग्रेस के साथ किसी संभावित गठबंधन में स्वामी प्रसाद मौर्य ऊंचाहार से चुनाव लड़ते हैं तो मुकाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है। वर्तमान में ऊंचाहार से भाजपा के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय विधायक हैं। ऐसे में स्वामी प्रसाद मौर्य के मैदान में आने की स्थिति में ऊंचाहार की चुनावी जंग प्रदेश की चर्चित सीटों में शामिल हो सकती है।

 स्वामी प्रसाद मौर्य का सियासी सफर

डलमऊ से शुरू हुआ विधायक बनने का सफर

स्वामी प्रसाद मौर्य ने 1996 में रायबरेली की डलमऊ विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव जीता। इसके बाद 2002 में भी डलमऊ से विधायक चुने गए। 2007 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वर्ष 2009 में कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे। 2012 में पडरौना से दोबारा विधायक बने और 2017 में भाजपा के टिकट पर तीसरी बार पडरौना से जीत दर्ज की। इस तरह डलमऊ से दो और पडरौना से तीन बार जीत के साथ उनका कुल पांच बार विधायक चुने जाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
नवनियुक्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी से मुलाकात की*
रायबरेली: विक्रमगंज में महिला पर देवी सवार होने का दावा, देखने उमड़ी भीड़!

रायबरेली जनपद के सरेनी ब्लॉक के विक्रमागंज गांव से एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक महिला के ऊपर देवी सवार हो रही हैं। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और महिला को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।
हालांकि, महिला की स्थिति के संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर ग्रामीणों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
रायबरेली: निर्माण कार्य के दौरान दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

रायबरेली के महाराजगंज थाना क्षेत्र में जमीन पर मकान निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। पीड़ित परिवार ने कई लोगों पर दो भाइयों के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच, मुकदमे में गंभीर धाराएं बढ़ाने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

मामला महाराजगंज थाना क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव का बताया जा रहा है। गांव निवासी मो. समीम ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 24 सितंबर 2026 की शाम करीब छह बजे उनका पुत्र समीर अहमद अपनी बैनामाशुदा भूमि पर मकान निर्माण के दौरान छत डलवा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने निर्माण कार्य रोकने को कहा। विवाद की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। है 

पीड़ित का �
रायबरेली में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण, धमकी देने और मामले में समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और बेटी का दोबारा मेडिकल कराने की मांग की है। मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ीखास गांव का बताया जा रहा है।

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ीखास गांव निवासी छविनाथ लोध ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के मुताबिक 2 अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे उसकी नाबालिग बेटी अपनी बड़ी बहन के साथ शौच के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान अमन पासी और नीरज पासी वहां पहुंचे और नाबालिग को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़ित का कहना है कि मामले की शिकायत के बाद पुलिस में मुकदमा दर्ज हुआ और बाद में बेटी के थाने पहुंचने की सूचना मिली। आरोप है कि थाने में क�
रायबरेली: खेत में लगे पेड़ काटने का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

रायबरेली में खेत में लगे पेड़ों को जबरन काटने और विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला महराजगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है।

मामला महराजगंज तहसील थाना शिवगढ़ क्षेत्र के दत्वगंज मजरे विपरी कुम्हरावां गांव का है। गांव निवासी करीब 45 वर्षीय विमला पत्नी दुर्गाबक्श ने पुलिस अधीक्षक रायबरेली को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके खेत में करीब 20 पेड़ लगे हुए हैं। आरोप है कि 4 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 8 बजे बाबूलाल, रामहेत और राजकुमारी सहित कुछ लोग उसके खेत में पहुंचे और पेड़ों को काटने की तैयारी करने लगे।

महिला का आरोप है कि जब उसने और उसके परिवार के लोगों ने पेड़ काटने से मना किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। �
रायबरेली में पुलिस महकमे का फेरबदल: पवन गौतम बने रायबरेली के नए अपर पुलिस अधीक्षक, आलोक सिंह का कासगंज स्थानांतरण। 

रायबरेली: उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में तबादलों के तहत रायबरेली जिले में नए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) की तैनाती की गई है। जारी आदेश के अनुसार, खीरी से स्थानांतरणाधीन श्री पवन गौतम को जनपद रायबरेली का नया अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, रायबरेली में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक श्री आलोक सिंह  का स्थानांतरण अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद कासगंज के पद पर कर दिया गया है।
रायबरेली में आज वोट बचाओ देश बचाओ प्रदर्शन एवं पैदल मार्च के दौरान पुलिसिया उत्पीड़न का शिकार हुआ युवक सचिन यादव निवासी विश्वनाथ गंज ऊँचाहार को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
एक दिन, तीन जिले और लाखों की मदद

वानर सेना ने तीन परिवारों के लिए जुटाया 1.35 लाख से अधिक सहयोग

रायबरेली। जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए सक्रिय वानर सेना ने एक ही दिन में तीन अलग-अलग जनपदों के परिवारों के लिए 1.35 लाख रुपये से अधिक का सहयोग जुटाया। संगठन के संरक्षक अजित प्रताप सिंह और बृजेश सिंह के मार्गदर्शन तथा अध्यक्ष धीरज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक साथ तीन सहायता अभियान चलाए गए

लखनऊ के शिवांश वर्मा के इलाज के लिए 75 हजार, गोरखपुर के अमर सिंह के लिए 40 हजार तथा डलमऊ की रामावती निर्मल के लिए 20 हजार रुपये से अधिक का सहयोग जुटाया गया

धीरज सिंह चौहान की अगुवाई में वानर सेना लगातार जरूरतमंदों की फीस, इलाज और अन्य आवश्यकताओं के लिए सहयोग अभियान चला रही है। इस मुहिम में महेंद्र सिंह, केपी सिंह, प्रांशू यादव, आर्यन यादव, कुंवर, बंटी सिंह, हर्षित तोमर, संदीप, गौरव, करन, राजेंद्र वैश्य, अंश समेत संगठन के कई देवदूत सक्रिय है

एक दिन में तीन परिवारों तक पहुंची मदद ने रायबरेली में सामूहिक सेवा और मानवता की बढ़ती ताकत को एक बार फिर सामने रखा है
सई नदी में मिला चीनी लदा ट्रक, तेज बहाव के चलते करनी पड़ी मशक्कत

प्रशिक्षित गोताखोरों ने करीब 20-25 फीट गहराई में खोजा ट्रक, अंदर माल होने की पुष्टि 

परसदेपुर रायबरेली

डीह थाना क्षेत्र की परसदेपुर चौकी अंतर्गत केशवापुर गांव के पास सई नदी में लोहिया रेलिंग तोड़कर गिरे चीनी लदे ट्रक को रविवार को पुलिस ने प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद से खोज निकाला। करीब 20 से 25 फीट गहरे पानी में ट्रक का पता चल गया, लेकिन नदी का जलस्तर और तेज बहाव अधिक होने के कारण उसे बाहर निकालने में सफलता नहीं मिल सकी।बताया जाता है कि चीनी से लदा ट्रक सई नदी के पुल से गुजर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर लोहिया रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। देखते ही देखते पूरा ट्रक पानी में समा गया। हादसे में चालक ने किसी तरह ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। चालक ने घटना की जानकारी वाहन स्वामी को दी, जिसके बाद वाहन स्वामी ने पुलिस को ट्रक नदी में गिरने की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थ�
🪔*डीह के ऐतिहासिक 5 दिवसीय दशहरा मेले के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न, विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी होगा मेला के साथ लकी ड्रा का आयोजन*🚩

डीह। ग्राम सभा डीह में आयोजित होने वाले 5 दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा मेले के आयोजन एवं तैयारियों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं प्रधान संघ अध्यक्ष फूलचंद्र अग्रहरि की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में दशहरा मेला समिति के संरक्षक, प्रबंधक, पदाधिकारीगण सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दशहरा मेले का आयोजन पूरे उत्साह एवं भव्यता के साथ किया जाएगा। मेले में इस वर्ष भी आकर्षक लकी ड्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और प्रतिदिन शाम में क्षेत्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।

मेले की तैयारियों का शुभारंभ शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या से किया जाएगा। इस दौरान भगवान श्रीराम, रावण, कुम्भकरण आदि की विशाल प्रतिमाओं के कायाकल्प, मरम्मत, रंग-रोगन एवं साज-सज्जा का कार्य प्रारंभ होगा।

🎪 *20 से 24 अक्टूबर तक लगेगा मेला*

बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार दशहरा मेला के पूर्व 19 अक्टूबर को हिन्नी-हिन्ना और 20 अक्टूबर से दशहरा मेले का शुभारंभ होगा और 24 अक्टूबर को लकी ड्रा एवं समापन समारोह के साथ मेले का समापन किया जाएगा।

*🏹 23 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा*

23 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को शाम 6 बजे डीह में भव्य शोभायात्रा (रोशनी) कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान डीह के आवास से किया जाएगा, जिसमें कई हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होंगे।

🎁*100 रुपए के कूपन पर लाखों के इनाम का मौका*

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लकी ड्रा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें मात्र ₹100 के कूपन के माध्यम से लोगों को लाखों रुपये तक के आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा।

बैठक में दशहरा मेला के संरक्षक संत बख्श सिंह, रघुनाथ शरण सिंह, राम किशोर त्रिपाठी, राम सिंह नन्हे, विनोद अग्रहरि, श्रवण अवस्थी, बब्बू सिंह, सुनील जायसवाल झब्बू, विनोद सिंह, राम अभिलाख नेता, अनिल सिंह चौहान, मोंटू सिंह, जगशरण मिश्रा, महेंद्र, राजकुमार द्विवेदी, कल्लू पूर्व प्रधान, शीतला प्रकाश बाबा, हीरा लाल सोनी, अनिल तिवारी, ओमप्रकाश कोटेदार, जितेंद्र, शैलेंद्र, रमेश, राजेश, शिवप्रसाद यादव नेता, राम भरोसे, शीतला यादव, ईश्वरदीन सोनी, अनंत श्रीवास्तव सहित मेला समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ 

रायबरेलीः चुनाव आयोग के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, डिग्री कॉलेज चौराहे के शहीद चौक पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों और सपा नेताओं के बीच जमकर झड़प

सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला

पुतला फूंकने के दौरान पुलिस बनी रही मूकदर्शक

सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

सपा नेता और विधायक बोले- ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाईं

सपा ने देशभर में 13 करोड़ वोट काटे जाने का लगाया आरोप

बीजेपी के इशारे पर काम करने का चुनाव आयोग पर लगाया बड़ा आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने की मांग

रायबरेली में सपा के प्रदर्शन से गरमाया सियासी माहौल
ब्रेकिंग न्यूज़ 

रायबरेलीः गुरुबख्शगंज में अनियंत्रित टैंकर मकान में घुसा, मलबे में तब्दील हुआ घर; चालक-परिचालक फरार।

रायबरेली: गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के मलिक चौबारा गांव में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर अनियंत्रित होकर सीधे एक रिहाइशी मकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। हादसे के तुरंत बाद टैंकर चालक और परिचालक मौका पाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
रायबरेली में सपा का जोरदार प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

रायबरेली में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने डिग्री कॉलेज चौराहे स्थित शहीद चौक पर सैकड़ों की संख्या में जुटकर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक दिया। पुतला छीनने को लेकर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। प्रदर्शन में सपा विधायक, जिला अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुंशीगंज चौराहा स्थित हनुमान मंदिर से हनुमान जी का मुकुट चोरी
भदोखर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल मे जुटी
रायबरेली--टावर में चढे युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा।रिलायंस टावर में चढ़ा युवक।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस।युवक को नीचे उतारने के प्रयास में जुटी पुलिस।प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग बताया जा रहा युवक के टावर में चढने का कारण।सरेनी कोतवाली के भोजपुर का मामला।
हापुड़ ब्रेकिंग

हापुड़ मे जिओ टावर पर चढ़ा युवक।

जिओ  टावर पर चढ़ा युवक को देख लोगों की कांपने लगी रूहू।

जनपद मेरठ के शाहजहांपुर का रहने वाला बताया जा रहा है युवक।

मियां बीवी में तकरार होने के बाद गुस्सा होकर अपने मायके चली गई पत्नी।

पत्नी बुलाने की जिद पर अड़ा फ़ैज़ अमरोहा जिले की बताई जा रही है पत्नी।

गुस्से में पति टावर पर चढ़ा लगभग सुबह के 11 बजे से चढ़ा हुआ है फ़ैज़।

भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर।

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव लोधीपुर सोभन का मामला।