_*वृहद रोजगार मेले में डीएम ने चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र*_
_*53 कंपनियों ने किया प्रतिभाग, 1153 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन*_
*रायबरेली- 03 नवम्बर 2026*
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली द्वारा आज फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक कॉलेज, रतापुर, रायबरेली के परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में कुल 53 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 2382 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के उपरांत लगभग 1153 अभ्यर्थियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। शेष कुछ कंपनियों के चयन परिणाम अभी लंबित हैं।
रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका उपस्थित रहीं। उन्होंने मेले में आए नियोजकों एवं अभ्यर्थियों से संवाद कर रोजगार के अवसरों एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता भी उपस्थित रही। इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने उपस्थित रही।
मेले में प्रमुख रूप से असाइन सर्विस प्रा०लि०, उमोजा मार्केट प्लेस टेक्नोलॉजी प्रा०लि०, महादेव हनुमान विजय प्लेसमेंट सर्विस, क्विस कॉर्पोरेशन प्रा०लि०, अमॉस स्किल वेंचर्स प्रा०लि०, जे०के० टायर, अम्बर इंटरप्राइजेज, टाटा मोटर्स एवं सुजलॉन एनर्जी सहित 53 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।
कार्यक्रम के अंत में जिला सेवायोजन अधिकारी डॉ० दिनकर कुमार एवं फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक कॉलेज, रायबरेली के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने मेले में उपस्थित अतिथियों, नियोजकों एवं अभ्यर्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मंच का संचालन एस०एस० पाण्डेय एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के सर्वेश कुमार राय द्वारा किया गया।
रोजगार मेले के सफल आयोजन में फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रवक्ता सर्वेश कुमार कनौजिया, रेनू गौतम (प्रवक्ता, टी०पी०ओ०), अब्बास जाफरी (असिस्टेंट टी०पी०ओ०), कौशल विकास मिशन की वन्दना सिंह तथा जिला सेवायोजन कार्यालय के जितेन्द्र सिंह कनौजिया, गुलरेज सुंहेल, धीरेन्द्र सिंह, रामेन्द्र कुमार पाण्डेय, अश्वनी कुमार, मो० जमीर, तनीषा श्रीवास्तव, सोनानी सोनकर, विजय कुमार, सुरेश चन्द्र, रामेन्द्र कुमार एवं महेन्द्र कुमार ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।