राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को
रेवाड़ी, 10 सितंबर।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. रेनू सोलखे ने बताया कि जिला में रेवाड़ी, कोसली और बावल न्यायिक परिसर में शनिवार, 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा करवाया जाएगा।
डालसा सचिव एवं सीजेएम डा. रेनू सोलखे ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निपटारा करवाना है। लोक अदालत में ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम, पारिवारिक विवाद, दीवानी एवं फौजदारी मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी के बिलों तथा राजस्व आदि का निपटारा किया जाएगा।
Rewari, Rewari | Sep 10, 2026