पडरौना नगर स्थित वीणा वादिनी गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में कुशीनगर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर संदीप अरुण श्रीवास्तव के पिता एवं नगर स्थित उदित नारायण इंटर कॉलेज में प्रवक्ता रहे
स्वर्गीय अरुण श्रीवास्तव जी की श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। स्वर्गीत श्री अरुण श्रीवास्तव ने अपने जीवन में शिक्षा के क्षेत्र में रहते हुए अनेक विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देने का कार्य किया आयोजित उनकी पुण्य स्मृति में उनके द्वारा किया गया सेवा कार्य एवं उनके संस्कारों और विचारों को याद किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशुनपुरा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख श्री विंध्यवासिनी श्रीवास्तव रहे। विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने कहा कि व्यक्ति भले ही हमारे बीच न रहे, लेकिन उसके विचार, संस्कार और किए हुए अच्छे कार्य सदैव समाज में जीवित रहते हैं।
आज की यह पहल उसी अमर स्मृति और सेवा-भाव को समर्पित है।
इस अवसर पर डॉक्टर संदीप अरुण श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय की छात्राओं के लिए विद्यालय परिसर में आरओ प्लांट की स्थापन कराई गई जिसका लोकार्पण मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा द्वारा किया गया । कार्यक्रम में जगदीशपुर कॉलोनी के सम्मानित सदस्य, परिवारजन, रिश्तेदार एवं मित्रगण उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय अरुण श्रीवास्तव के शिक्षा समाज सेवा क्षेत्र में किए गए अमुल्य योगदान को याद किया।
इस दौरान ज्योति श्रीवास्तव, विमला श्रीवास्तव,भुवनेश्वर त्रिपाठी,श्री आलोक श्रीवास्तव, डॉक्टर वैभव श्रीवास्तव, अलंकार श्रीवास्तव, डॉक्टर सुरभी श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव , एनके त्रिपाठी, आनंद मिश्रा, शालू श्रीवास्तव, स्नेहिल श्रीवास्तव, युवराज श्रीवास्तव, प्रणब श्रीवास्तव, आयुष शौर्य सहित मौजूद सभी लोगों ने अरुण श्रीवास्तव जी के पद चिन्हों पर और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया l
#कुशीनगर #KushinagarNews