जयपुर में चमत्कारी मेंहदी लेने उमड़ी लाखों कुवारो की भीड़
मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में सिंजारे की मेहंदी के लिए उमड़ा जनसैलाब, हजारों युवा घंटों लाइन में खड़े रहे
जयपुर के प्रसिद्ध मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में सिंजारे की मेहंदी लेने के लिए रविवार शाम हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शादी की मनोकामना से जुड़ी मान्यता के चलते बड़ी संख्या में कुंवारे युवक-युवतियां घंटों कतार में खड़े रहे. इस साल जयपुर और सोजत से 3500 किलो मेहंदी भगवान गणेश को अर्पित की गई. भीड़ इतनी बढ़ गई कि पुलिस को देर रात तक व्यवस्था संभालनी पड़ी.
#motidungritemple #MotiDungriGaneshji