खेत से मोटरपंप चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
60 हजार रुपए का मोटरपंप व केबल बरामद
सतना। सिटी कोतवाली पुलिस ने खेत से मोटरपंप चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंटोला निवासी महेश प्रसाद यादव (67) के खेत से 14 अगस्त को 5 हॉर्सपावर का मोटरपंप केबल समेत चोरी हुआ था। करीब एक माह की जांच के बाद मुखबिर की सूचना पर हरिओम पुत्र प्यारेलाल रावत (29), निवासी अहरी टोला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने छोटे भाई शिवम रावत (21), राम लखन पुत्र सुदामा कोल (19) और शिवम पुत्र बाबूलाल प्रजापति (19), तीनों निवासी पिथौराबाद, थाना नागौद के साथ वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने तीनों को भी गिरफ्तार कर आरोपियों की निशानदेही पर करीब 60 हजार रुपए कीमत का मोटरपंप और केबल बरामद कर लिया।#सतना #सिटीकोतवाली #मोटरपंपचोरी #चोरीकाखुलासा #गिरफ्तारी CrimeNews SatnaPolice