चित्रकूट में इंटरस्टेट हथियार नेटवर्क पर शिकंजा, सप्लायर समेत 2 गिरफ्तार
3 कट्टे-7 कारतूस बरामद; यूपी से असलहे लाकर जिले में खपाने का खुलासा, पुलिस की जांच में कई नाम सामने आए
सतना। चित्रकूट में अवैध हथियारों की उपलब्धता और संभावित इंटरस्टेट सप्लाई नेटवर्क ने कानून-व्यवस्था के सामने गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है। चित्रकूट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा सप्लायर मनीष परिहार (27), निवासी स्फटिक शिला मोड़ और सियाराम कोरी (20), निवासी बालापुर-माझी, चित्रकूट (यूपी) को गिरफ्तार कर 3 देशी कट्टे और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस के मुताबिक सियाराम के कब्जे से एक कट्टा और 2 कारतूस मिलने के बाद पूछताछ में मनीष से असलहा खरीदने की जानकारी मिली, जिसके बाद घेराबंदी कर मनीष को पकड़ा गया और उसकी निशानदेही पर 2 कट्टे व 5 कारतूस बरामद हुए। प्रारंभिक पूछताछ में यूपी से हथियार लाकर चित्रकूट समेत अन्य इलाकों में सप्लाई करने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों क�