रिश्ता टूटा तो युवती को घर में घुसकर पीटा, 5 माह आरोपी हुआ गिरफ्तार
सतना। रिश्ता टूटने से नाराज होकर युवती को सोशल मीडिया पर बदनाम करने और घर में घुसकर मारपीट करने के आरोपी अभिषेक अग्निहोत्री (29), निवासी पडऱा, रायपुर कर्चुलियान-रीवा को ताला पुलिस ने 5 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक करीब 5 महीने पहले रीवा में खरीदारी के दौरान युवती की आरोपी से पहचान हुई थी। इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क बढ़ा और मामला शादी तक पहुंचा, लेकिन परिवार की आपत्ति के बाद युवती ने रिश्ता खत्म कर दूसरी जगह विवाह कर लिया। नाराज आरोपी ने परिजनों के मोबाइल पर दोनों की मुलाकात के फोटो-वीडियो भेजे और 27 अप्रैल को घर में घुसकर युवती से मारपीट कर दी। शिकायत पर प्रकरण दर्ज होने के बाद से फरार आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।#Maihar#Satna #ताला_पुलिस #अपराध #गिरफ्तारी सोशलमीडिया मारपीट CrimeNews