फर्जी हाजिरी से 33.94 लाख का खेल, पुणे की कंपनी को चपत लगाने वाले सगे भाई गिरफ्तार सतना। अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री मैहर में ठेके पर काम कर रही पुणे की आयोकी फैब्रिकॉन प्राइवेट लिमिटेड में एडमिन की जिम्मेदारी संभाल रहे सगे भाइयों जैनेन्द्र पातरे (36) और संदीप पातरे (32) पर काम छोड़ चुके 17 मजदूरों की फर्जी हाजिरी दर्ज कर कंपनी के 33 लाख 94 हजार 87 रुपए हड़पने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने मजदूरों के वेतन-भत्तों की राशि चरणबद्ध तरीके से अपने 15 रिश्तेदारों व परिचितों के खातों में ट्रांसफर कराई। कंपनी की आंतरिक जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद असिस्टेंट मैनेजर एडमिन अखिलेश कुमार मिश्रा की शिकायत पर मैहर कोतवाली में बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने बालाघाट में कई दिनों की तलाश के बाद दोनों भाइयों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया और गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। #मैहर #सतना #कंपनीठ