लाख की रिश्वत लेते केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य गिरफ्तार
बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप, CBI ACB भोपाल ने कर्मचारी समेत दबोचा
इटारसी। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (OFAI) की प्राचार्य श्रद्धा पाठक को CBI ACB भोपाल की टीम ने 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि भोपाल की एक फर्म के बकाया बिल पास करने के बदले प्राचार्य ने रिश्वत मांगी थी। फर्म की शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। मामले में विद्यालय के कर्मचारी सराठे की भूमिका भी सामने आने पर उसे भी जांच के घेरे में लिया गया है।#CBI #CBIACB #Itarsi #CentralSchool #BriberyCase Corruption MadhyaPradesh