821 हेक्टेयर जमीन पर किसानों का ‘जमीन बचाओ’ मोर्चा, कलेक्ट्रेट में 4 घंटे धरना
सतना। नागौद तहसील के 12 गांवों की 821 हेक्टेयर कृषि भूमि पर प्रस्तावित दो लाइम स्टोन ब्लॉक को डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड को आवंटित किए जाने के विरोध में मंगलवार को सैकड़ों किसान ट्रैक्टर रैली लेकर सतना पहुंचे और कलेक्ट्रेट के मेनगेट पर करीब चार घंटे धरना दिया। किसानों की चिंता है कि जिले की उपजाऊ खेती की जमीन हाथ से निकलने के साथ उनकी आजीविका और गांवों का भविष्य प्रभावित होगा। किसानों के भारी विरोध के बीच कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने 17 अक्टूबर को कोलाड के शासकीय प्राथमिक स्कूल में प्रस्तावित जनसुनवाई स्थगित कर दी। हालांकि जनसुनवाई रोकना तत्काल राहत है, लेकिन किसानों का सवाल प्रशासनिक अदूरदर्शिता पर है—इतने बड़े भू-भाग और सैकड़ों परिवारों से जुड़े फैसले में पहले किसानों की आशंकाओं और जमीन के भविष्य पर पर्याप्त संवाद क्यों नहीं हुआ? विरोध के दौरान पुलिस के