उज्जैन: टॉवर चौक पर हुई गजानन की भव्य अगवानी, संतराम सिंधी कॉलोनी में 15वें साल सजेगा दरबार 🐘✨
धार्मिक नगरी उज्जैन में 14 सितंबर से शुरू हो रहे गणेश उत्सव को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। फ्रीगंज के टॉवर चौक पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन हुआ, जहां आकर्षक विद्युत साज-सज्जा, शानदार आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शहर में मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा और महाराष्ट्र की तर्ज पर विशाल और आकर्षक पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में संतराम सिंधी कॉलोनी की गली नंबर 3 में भी लगातार 15वें वर्ष 11 दिवसीय भव्य गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पूरे शहर में अभी से 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे गूंजने लगे हैं और हर कोई अपने आराध्य के स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है।
#UjjainNews #GaneshChaturthi #GanpatiBappa #FreeganjUjjain #siti24ujjain