उज्जैन: SP की पहल से सुलझा 11 साल पुराना संपत्ति विवाद, महिला को मिला अपने मकान का कब्जा 🏠🤝
उज्जैन पुलिस ने संवेदनशीलता और सूझबूझ का परिचय देते हुए 11 साल पुराने एक संपत्ति विवाद का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान करा दिया है। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र से जुड़ा यह विवाद वर्ष 2015 से चला आ रहा था, जिसमें फरियादी सारिका जैन अपनी ही संपत्ति में प्रवेश के लिए संघर्ष कर रही थीं। परेशान होकर महिला ने एसपी प्रदीप शर्मा से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने दोनों पक्षों के बयान और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। पुलिस द्वारा कानूनी स्थिति से अवगत कराने और समझाइश देने के बाद, दूसरे पक्ष के योगेश शर्मा ने स्वेच्छा से मकान की चाबी सारिका जैन को सौंप दी। 11 साल बाद अपना हक मिलने पर पीड़ित पक्ष ने पुलिस का आभार जताया है।
#UjjainPolice #UjjainNews #JusticeServed #MPPolice #siti24ujjain