उज्जैन: 17 सितंबर को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत मनेगा दीपोत्सव, लाखों दीपों से जगमगाएगा शहर 🪔✨
उज्जैन शहर में 17 सितंबर को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत एक भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस खास मौके पर रामघाट, दत्त अखाड़ा और श्री महाकाल लोक के साथ-साथ शहर के घर-घर और प्रमुख प्रतिष्ठानों में लाखों दीप प्रज्वलित कर रोशनी की जाएगी। इस वृहद आयोजन को सफल बनाने के लिए स्मार्ट सिटी कार्यालय में सामाजिक संगठनों और विभिन्न समाज प्रमुखों की एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें सभी संस्थाओं ने पूर्ण समर्पण भाव के साथ इस अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया है।
#UjjainNews #Deepotsav #SevaSankalpAbhiyan #MahakalLok #siti24ujjain