उज्जैन: नानाखेड़ा में 22 फीट ऊंचे विघ्नहर्ता की भव्य अगवानी, फायर शो और महाआरती से गूंजा शहर
गणेश चतुर्थी से एक दिन पूर्व ही उज्जैन शहर में गणेशोत्सव की धूम शुरू हो गई है। नानाखेड़ा स्थित कॉसमॉस मॉल के सामने एक भव्य समारोह में 22 फीट ऊंची विशाल गणेश प्रतिमा की हर्षोल्लास के साथ अगवानी की गई। आयोजकों के अनुसार, पिछले 10 वर्षों से लगातार हो रहे इस आयोजन के लिए इस बार विशेष प्रतिमा देवास से लाई गई है। ढोल-नगाड़ों की गूंज, भव्य फायर शो और साउंड शो के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाआरती कर बप्पा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से भक्तिमय हो गया।
#UjjainNews #GaneshChaturthi #BappaMorya #NanakhedaUjjain #siti24ujjain