उज्जैन: गणेश चतुर्थी को लेकर बाजारों में लौटी रौनक, ईको-फ्रेंडली प्रतिमाओं की हो रही खूब डिमांड 🐘🌸
14 सितंबर से शुरू हो रहे गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर उज्जैन शहर में उत्साह और तैयारियां जोरों पर हैं। गली-मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाए जा रहे हैं। बाजार में भगवान गणेश की छोटी-बड़ी प्रतिमाओं की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है, जिनकी कीमत 20 रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक है। इस बार कारीगरों ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विशेष तौर पर मिट्टी की आकर्षक ईको-फ्रेंडली प्रतिमाएं तैयार की हैं, जिन्हें भक्तों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
#GaneshChaturthi #UjjainNews #EcoFriendlyGanesha #UjjainMarket #siti24ujjain