उज्जैन: सिंहस्थ-2028 के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर इंजीनियरों की कार्यशाला, तकनीकी मानकों पर दिया जोर 🚧🏗️
आगामी सिंहस्थ महापर्व-2028 के तहत शहर में चल रहे विकास और निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निर्माण एजेंसियों के इंजीनियरों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यशाला में थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन (PSU CEIL) के विशेषज्ञों ने इंजीनियरों को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, कंक्रीट की तराई (क्योरिंग) और बाइंडिंग जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी मापदंडों की ट्रेनिंग दी। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कार्य के अंतिम निरीक्षण की बजाय हर चरण में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
#Simhastha2028 #UjjainNews #UjjainDevelopment #ConstructionQuality #siti24ujjain