उज्जैन: महाकाल मंदिर प्रशासक ने किया दर्शन मार्ग और अतिथि निवास का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश 🛕🔍
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने बड़ा गणेश रोड, अवंतिका द्वार, नवीन आरती वेटिंग हॉल, रैम्प और गणेश मंडपम सहित सामान्य दर्शन मार्ग का दौरा किया। इसके अलावा, उन्होंने पंडित सूर्यनारायण व्यास अतिथि निवास पहुंचकर श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को सुविधाएं सुदृढ़ रखने व भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#Mahakaleshwar #UjjainNews #MahakalTemple #DarshanVyavastha #siti24ujjain