सोरांव: सोराव पुलिस टीम ने पैनल चोरी करने वाली टीम का किया भंडाफोड़
सोरांव पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन पर सोलर पैनल चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के सात सोलर पैनल और घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन बरामद किया है। यह गिरफ्तारी 20 अगस्त 2026 को सोरांव थाना क्षेत्र के अशोक नगर तिराहे से हुई।बरामद किए गए सात सोलर पैनलों की अनुमानित कीमत 2,50,000 रुपये बताई जा रही है।