पोड़ैयाहाट: बासमुंडी मोड़ पर स्टोन चिप्स लदे तेज़ रफ़्तार हाइवा की टक्कर से दादी-पोता गंभीर घायल, भागलपुर रेफर
बासमुंडी मोड़ पर तेज़ रफ़्तार स्टोन चिप्स लदे हाइवा ने सड़क किनारे खड़े दादी-पोता को रविवार को धक्का मार दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर रेफर किया गया है।घायलों की पहचान पोड़ैयाहाट के कृष्णा देवी और उनके पोते छोटू के रूप में हुई है।पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है।