🚆 सोनपुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान, 1322 यात्री पकड़े गए; 10.39 लाख रुपये जुर्माना वसूला
सोनपुर। रेलवे द्वारा बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ मेगा टिकट जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
9 नवंबर को सोनपुर मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मानसी, खगड़िया और नवगछिया सहित विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट और उचित प्राधिकरण के बिना यात्रा कर रहे 1322 यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान से रेलवे को 10,39,670 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के निर्देशन में चलाया गया। इसमें टिकट जांच कर्मियों, रेलवे सुरक्षा बल और वाणिज्य विभाग की टीम शामिल रही।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेलवे के नियमों का पालन करें।
📍 तिरहूत न्यूज़ | तिरहूत की आवाज, जनता की जुबानी
#SonpurRailwayDivision #TicketChecking #IndianRailways #Sonpur #Hajipur #Begusarai #Khagaria #TirhutNews
Bihar, India | Nov 10, 2026