पीरो: पीरो में कजरी महोत्सव की धूम, पूरी रात मंच सुरों से गुलजार रहा
Piro, Bhojpur | Aug 19, 2026 पीरो में भव्य कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मंगलवार की रात आयोजित महोत्सव में महिला और पुरुष श्रोताओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। कजरी महोत्सव का भव्य उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी कृष्णकांत उपाध्याय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कन्हैया कुमार एवं नगर सभापति किरण उपाध्याय ने किया।