देर रात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बड़ी दुर्गा मंदिर पहुंच सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया निर्देश।
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा मां दुर्गा के सुगम दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद देर रात बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने वहां भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मौके पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को पूरी मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन पर ध्यान देने तथा यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा के बिना व्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से बड़ी माता के दर्शन प्राप्त हों।
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि दुर्गा पूजा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु श्रद्धा, आस्था एवं उल्लास के साथ पूजा-अर्चना कर सके और पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।
#BiharGovernment
#CMSamrat
#samratchoudhary
#samratforbihar
Munger, Bihar | Oct 17, 2026