Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sambalpur
सम्मान
Crimenews
Aap
publicnewsmunger
Nitish Chandra Dubey प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव #बिहार #MungerNews #MungerDistrict #DurgaPuja2026 @topfans Khalid Hussain Munger Citynews Munger Prabhat Ranjan
Munger, Munger
| Oct 17, 2026
#बिहार
#mungernews
#mungerdistrict
#durgapuja2026
MORE NEWS
बड़ी दुर्गा महारानी शादीपुर मुंगेर का दर्शन कीजिए #DurgaPuja2026 #BadiDurgaShadipur #MungerDistrict
Munger, Munger | Oct 17, 2026
🚨 मुंगेर में बड़े वाहन चालकों के लिए जरूरी सूचना! बरियारपुर से कल्याणपुर दुर्गा स्थान तक यातायात नियमों पर रखें ध्यान #MungerNews #मुंगेर #TrafficAlert #यातायातव्यवस्था #DurgaPuja2026 #MungerPolice #BiharNews #TrafficRules #बरियारपुर #कल्याणपुर #मुंगेरन्यूज #BigBreaking #TrafficDiversion #BiharPolice #DurgaPujaUpdate #BreakingNews
Munger, Munger | Oct 17, 2026
दुर्गा पूजा एवं विसर्जन को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के नेतृत्व में जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इसके माध्यम से आमजनों को यह संदेश दिया गया कि पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा प्रत्येक गतिविधि पर सतर्कतापूर्वक नजर रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने पर्व के दौरान आमजनों से आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता एवं भाईचारे की भावना बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी लोग प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं व्यवस्थाओं का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। असामाजिक एवं शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही। ऐसे तत्वों से सख्ती के साथ निपटने का निर्देश दिया गया है। बड़ी दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं के संबंध में आमजनों एवं स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की गई। व्यवस्थाओं को लेकर कुछ लोगों द्वारा परेशानी की सूचना दिए जाने पर आज कोतवाली थाना परिसर में स्थानीय लोगों तथा पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए आपसी संवाद के माध्यम से गलतफहमियों को दूर किया गया तथा सभी से आपसी सौहार्द एवं समन्वय के साथ प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इन व्यवस्थाओं को सफल बनाने के लिए स्थानीय नागरिकों, पूजा समितियों एवं श्रद्धालुओं का सहयोग अपेक्षित है। जिला एवं पुलिस प्रशासन ने सभी जिलावासियों से अपील किया है कि वे दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में मनाएं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की असुविधा, समस्या अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल जिला एवं पुलिस प्रशासन को दें। पर्व की वास्तविक खूबसूरती आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द में है। अतः सभी जिलावासी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रशासन का सहयोग करें, ताकि दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
Munger, Bihar | Oct 16, 2026
दुर्गा पूजा को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को ले तैयार यातायात प्लान
Munger, Bihar | Oct 16, 2026
दुर्गा पूजा मेला, रावण वध कार्यक्रम एवं प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज प्रेक्षा गृह, मुंगेर में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में जिला एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों तथा कर्मियों की ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, अपर समाहर्ता सुमन कुमार साह, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, एसडीओ, एसडीपीओ सहित अन्य उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने कहा कि कल से अगले एक सप्ताह तक की अवधि जिला एवं पुलिस प्रशासन के लिए अत्यंत संवेदनशील एवं चुनौतीपूर्ण रहने वाली है। इस दौरान दुर्गा पूजा मेला, रावण वध कार्यक्रम तथा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने कहा कि इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता होती है। ऐसे में भीड़ का सुव्यवस्थित प्रबंधन, विधि-व्यवस्था का संधारण, यातायात नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी सतर्कता, सजगता एवं तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया, ताकि सभी कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा चूक परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर पूरी मुस्तैदी के साथ उपस्थित रहेंगे तथा सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करेंगे। किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखते हुए परिस्थितियों पर लगातार नजर रखें। भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था पर विशेष जोर जिलाधिकारी ने मेला स्थलों, पूजा पंडालों, रावण वध कार्यक्रम के आयोजन स्थल तथा विसर्जन मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि भीड़ की आवाजाही को व्यवस्थित रखा जाए तथा आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। संवेदनशील स्थलों पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं पुलिस बल पूरी तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, आवश्यकतानुसार वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने तथा आपातकालीन सेवाओं के लिए आवागमन की सुविधा सुनिश्चित रखने पर भी जोर दिया। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को परस्पर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय, समयबद्ध कार्रवाई एवं सतत निगरानी से ही इन आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सकता है। पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखें तथा किसी भी समस्या अथवा संभावित व्यवधान की सूचना तत्काल वरीय पदाधिकारियों को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक श्रद्धालु एवं नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। इसके लिए सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा। जिला प्रशासन की आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, श्रद्धालुओं, पूजा समितियों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों से अपील किया है कि वे शांति, सद्भाव एवं आपसी सहयोग के साथ पर्व मनाएं। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, भीड़भाड़ वाले स्थलों पर अनावश्यक धक्का-मुक्की से बचें तथा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही अपुष्ट सूचनाओं को प्रसारित करें। किसी संदिग्ध गतिविधि अथवा विधि-व्यवस्था से संबंधित समस्या की जानकारी तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें। पूजा समितियां भी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आयोजन को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण बनाने में सक्रिय सहयोग करें। जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि दुर्गा पूजा मेला, रावण वध कार्यक्रम एवं प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा श्रद्धा, आस्था, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हों तथा प्रत्येक नागरिक सुरक्षित महसूस करे। किसी भी आपात स्थिति के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के इस नम्बर 06344291033 पर सम्पर्क कर सूचना दी जा सकती है। #BiharGovernment #CMSamrat #samratchoudhary #samratforbihar
Munger, Bihar | Oct 16, 2026
मुंगेर में आस्था की अनूठी मिसाल, चोरी हुए मुकुट की जगह समाजसेवी गौरव शर्मा ने बड़ा महावीर मंदिर में चढ़ाए चांदी के तीन नए मुकुट #Munger #bihar #BadaMahavirSthan #HanumanJi #LordRam #LordLaxman #SilverCrowns #TempleNews #Navratri2026 #ReligiousNews #DevotionAndFaith #Spirituality #BiharNews #MungerNews #FaithAndService #SocialService #SanatanDharma #JaiShreeRam #JaiBajrangbali
Munger, Munger | Oct 16, 2026
मुंगेर में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने पूजा समितियों के साथ की बैठक। दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर शुक्रवार को कोतवाली थाना, मुंगेर में जिलाधिकारी निखिल धनराज एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों एवं संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया।बैठक के दौरान दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा पर्व के दौरान आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की।प्रशासन ने दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने और सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें और पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।#MungerNews #MungerLive #bihar #DurgaPuja2026 #MungerPolice #MungerAdministration #NikhilDhanraj #SyedImranMasood
Munger, Munger | Oct 16, 2026
18 अक्टूबर को युवा दिलों की धड़कन, भोजपुरी सुरों की शान, करोड़ों दिलों के अभिमान, पावर स्टार पवन सिंह का माँ दुर्गा की पावन धरती कल्याणपुर, मुंगेर में भव्य अभिनंदन एवं हार्दिक स्वागत! #pawansingh #पावरस्टार Nitish Chandra Dubey Citynews Munger Khalid Hussain Munger
Munger, Munger | Oct 16, 2026