मुंगेर में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने पूजा समितियों के साथ की बैठक।
दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर शुक्रवार को कोतवाली थाना, मुंगेर में जिलाधिकारी निखिल धनराज एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों एवं संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया।बैठक के दौरान दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा पर्व के दौरान आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की।प्रशासन ने दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने और सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें और पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।#MungerNews #MungerLive #bihar #DurgaPuja2026 #MungerPolice #MungerAdministration #NikhilDhanraj #SyedImranMasood
Munger, Munger | Oct 16, 2026