Public App Logo
Profile Picture

Munger District Administration

@DPROMunger
688Followers
0Following
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, मुंगेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय 65वें सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप-2026 का शुभारंभ आज पोलो मैदान में हुआ, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फुटबॉल में किक मारकर किया। https://t.co/C8GGoiRybQ
जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर द्वारा आयोजित “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम के तहत आज आमजन की समस्याओं की सुनवाई की गई। जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कुल 27 आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। https://t.co/Ul0e89Xtxa
टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित विशेष ड्राइव के तहत आज समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के नेतृत्व में स्वयं 'निश्चय मित्र' बनने का संकल्प लेते हुए टीबी से पीड़ित मरीजों के बीच पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट का वितरण किया। https://t.co/8LQlQuHrwf
स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आज जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति सहित टीबी मुक्त भारत एवं डेंगू नियंत्रणार्थ कार्यक्रम की समीक्षा की गई। https://t.co/wmNNfzjM2k
जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं जिला प्रशासन की पहल  से खड़िया-बरियारपुर पहुंच पथ के निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। लंबे समय से स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी। कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। https://t.co/MxY43rAMZ2
'सात निश्चय-3' कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में स्थापित किए जा रहे 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों की श्रृंखला का आज माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर कमलों द्वारा भागलपुर के गोरडीह से किया गया। मुंगेर के तीन प्रखंडों में भी  पठन-पाठन कार्य का शुभारंभ हुआ। https://t.co/XLt5ouaARz
जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आज जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें जिले में द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति तथा लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। https://t.co/1lTnsn6gRm
श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेला के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवरियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु कच्ची कांवरिया पथ तथा विभिन्न धर्मशालाओं में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। https://t.co/QCHKSYf8lV
जिला भूमि-अर्जन से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आज जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में संचालित सभी भूमि-अर्जन परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति, कार्यान्वयन की स्थिति तथा लंबित मामलों की समीक्षा की गई। https://t.co/XqD2gfSnmZ
मेरा युवा भारत सलाहकार समिति की बैठक आज जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मेरा युवा भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा युवाओं की अधिकाधिक सहभागिता पर भी चर्चा की गई। https://t.co/tY1vkfjNF0
'विकसित भारत - समृद्ध बिहार' की परिकल्पना को साकार करने तथा आम नागरिकों की शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण के उद्देश्य से आज माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा पटना स्थित संवाद, मुख्यमंत्री सचिवालय से राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' का शुभारंभ किया गया। https://t.co/c9S49Wmezr
श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के कर-कमलों द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में माह जून 2026 की पेंशन राशि के अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संबाद कक्ष, समाहरणालय मुंगेर में जिला पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। https://t.co/7fYUj3L9JR
जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर द्वारा आयोजित “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम के तहत आज आमजन की समस्याओं की सुनवाई की गई। जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कुल 19 आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। https://t.co/hIRCyHgEDA
12 जुलाई को होने वाले बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध के पद पर चयन हेतु प्रारंभिक लिखित परीक्षा के कदाचारमुक्त एवं सफल आयोजन को लेकर आज जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गयी। https://t.co/8EQPq7Yuqp
जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर द्वारा आज तारापुर बाईपास में आरसीडी द्वारा प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों से परियोजना की प्रगति, भूमि-अधिग्रहण की स्थिति एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर कार्य में तेजी लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। https://t.co/9BbR4VDjc6
श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर द्वारा आज संपूर्ण कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों का स्थल पर अवलोकन कर उनकी प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए। https://t.co/DwU4aesAMM
श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर द्वारा आज तेलिया तालाब के निकट एनएचएआई द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। https://t.co/axxTANaKv4
जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने आज जिले के टीकारामपुर तथा नौवागढ़ी महेशपुर दियारा क्षेत्र के कटावग्रस्त इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर गंगा नदी के कटाव की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली तथा प्रशासन की ओर से सहायता का आश्वासन दिया। https://t.co/WQ6RlFFPaJ
श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर आज डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवरिया पथ पर चल रही तैयारियों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। https://t.co/K7qmAg9zwn
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) के अंतर्गत आदर्श ग्राम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज डीएम, मुंगेर की अध्यक्षता में ग्राम सभा के प्रतिनिधियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। https://t.co/EYcl7Bth3I
इस माह के पहले मंगलवार के सहयोग शिविर का आयोजन जिले के सभी नौ प्रखंडों में किया गया। जमालपुर प्रखंड के इंद्ररूख पूर्वी पंचायत में हुए सहयोग शिविर का उद्घाटन डीएम, मुंगेर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सभी नौ प्रखंडों से आज विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 1488 आवेदन प्राप्त हुए। https://t.co/PJkSykKV3C
आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित किए जाने वाले जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत आज जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर द्वारा आमजनों की समस्याएं सुनी गईं। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए 16 नागरिकों ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। https://t.co/Ec48eE3ZCh
जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर द्वारा आयोजित “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम के तहत आज आमजन की समस्याओं की सुनवाई की गई। जन सुनवाई के दौरान कुल 34 आवेदकों की शिकायतों को सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया। https://t.co/lkiMRDpdZq
राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूरे बिहार में 02 जुलाई, 2026 को "बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस" तथा 02 जुलाई से 08 जुलाई तक "बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह" मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाना, प्रशासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को प्रोत्साहित करना है। https://t.co/hcMQZwyMmJ
जिला भूमि-अर्जन से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आज जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में संचालित सभी भूमि-अर्जन परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति, कार्यान्वयन की स्थिति तथा लंबित मामलों की समीक्षा की गई। https://t.co/fRWWOQr6eF