माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के दुर्गा पूजा के अवसर पर संभावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर आज जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने असरगंज, तारापुर एवं संग्रामपुर के विभिन्न प्रमुख दुर्गा मंदिरों एवं पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तारापुर स्थित तेलडीहा मंदिर, असरगंज प्राचीन दुर्गा मंदिर, संग्रामपुर, रणगांव, बिहमा सहित अन्य स्थलों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, अपर समाहर्ता सुमन कुमार साह, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, खड़गपुर अनुमंडल पदाधिकारी महेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाएं। सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित सभी बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन किया जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्थलों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का आकलन कर आवश्यक सुधार एवं तैयारियां सुनिश्चित करें, ताकि संभावित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर आज भ्रमण किया गया है। तेलडीहा मंदिर में माननीय द्वारा पूजा अर्चना करना भी संभावित है, इसे लेकर भी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों एवं जिलेवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनायें देते हुए पर्व को शान्ति पूर्ण मनाने तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन को सहयोग की भी अपील की है।
#BiharGovernment
#CMSamrat
#samratchoudhary
#samratforbihar
Munger, Bihar | Oct 17, 2026