Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
No video available

क्या बोल दिया शिक्षा मंत्री ji @chhattisgarh education minister #

Balrampur, Balrampur | Sep 2, 2022

MORE NEWS

#बलरामपुर: थाना समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
भूमि विवादों में पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जांच के आदेश, शिकायतों के त्वरित समाधान पर दिया जोर
बलरामपुर। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को थाना गौरा चौराहा में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का प्रभावी समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण तथ्यों एवं अभिलेखों के आधार पर पारदर्शी तरीके से किया जाए, ताकि आमजन का प्रशासन और पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो।
उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच करने तथा प्राथमिकता के आधार पर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों का समय पर निस्तारण होने से अनावश्यक विवाद और कानून-व्यवस्था की समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।
थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने थाना समाधान रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए लंबित एवं संवेदनशील मामलों की जानकारी ली और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान ऐसा हो जिससे शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो और समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमित अनुश्रवण किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका निस्तारण कर शिकायतकर्ता को कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, उपजिलाधिकारी सदर, थाना प्रभारी गौरा चौराहा, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

#बलरामपुर: थाना समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश भूमि विवादों में पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जांच के आदेश, शिकायतों के त्वरित समाधान पर दिया जोर बलरामपुर। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को थाना गौरा चौराहा में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का प्रभावी समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण तथ्यों एवं अभिलेखों के आधार पर पारदर्शी तरीके से किया जाए, ताकि आमजन का प्रशासन और पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच करने तथा प्राथमिकता के आधार पर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों का समय पर निस्तारण होने से अनावश्यक विवाद और कानून-व्यवस्था की समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने थाना समाधान रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए लंबित एवं संवेदनशील मामलों की जानकारी ली और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान ऐसा हो जिससे शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो और समस्या का स्थायी समाधान हो सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमित अनुश्रवण किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका निस्तारण कर शिकायतकर्ता को कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, उपजिलाधिकारी सदर, थाना प्रभारी गौरा चौराहा, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Balrampur, Balrampur | Jul 25, 2026

#बलरामपुर: #मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 67 जोड़ों का विवाह व निकाह संपन्न, नवदंपतियों को मिला जनप्रतिनिधियों का आशीर्वाद

#बलरामपुर, 25 जुलाई। 
उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को तहसील बलरामपुर स्थित माया होटल में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 67 जोड़ों का विवाह एवं निकाह संपन्न कराया गया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में परिजनों ने भाग लिया।
समारोह में 44 जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार एवं हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ, जबकि 23 जोड़ों का निकाह मुस्लिम परंपराओं के अनुरूप कराया गया। पूरे आयोजन में सामाजिक समरसता, सौहार्द और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। नवदंपतियों और उनके परिजनों ने नए जीवन की शुरुआत पर खुशी जताई।
कार्यक्रम में विधायक सदर पलटूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती शुक्ला, नगर पालिका परिषद बलरामपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख बलरामपुर, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जिला विकास अधिकारी कमलेश सोनी, खंड विकास अधिकारी हरैया सतघरवा, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानपूर्वक बेटियों का विवाह कराने का अवसर प्रदान कर सामाजिक समरसता को भी मजबूत कर रही है।
विधायक सदर पलटूराम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रति जोड़े मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर ₹1 लाख कर दिया है, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत ₹64,000 सीधे कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं, ₹21,000 की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है तथा ₹15,000 विवाह समारोह के आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर व्यय किए जाते हैं।
समारोह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। नवदंपतियों और उनके परिजनों के लिए भोजन, पेयजल, बैठने सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। विवाह एवं निकाह की सभी रस्में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं और पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

#balrampur #dmbalrampur

#बलरामपुर: #मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 67 जोड़ों का विवाह व निकाह संपन्न, नवदंपतियों को मिला जनप्रतिनिधियों का आशीर्वाद #बलरामपुर, 25 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को तहसील बलरामपुर स्थित माया होटल में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 67 जोड़ों का विवाह एवं निकाह संपन्न कराया गया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में परिजनों ने भाग लिया। समारोह में 44 जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार एवं हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ, जबकि 23 जोड़ों का निकाह मुस्लिम परंपराओं के अनुरूप कराया गया। पूरे आयोजन में सामाजिक समरसता, सौहार्द और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। नवदंपतियों और उनके परिजनों ने नए जीवन की शुरुआत पर खुशी जताई। कार्यक्रम में विधायक सदर पलटूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती शुक्ला, नगर पालिका परिषद बलरामपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख बलरामपुर, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जिला विकास अधिकारी कमलेश सोनी, खंड विकास अधिकारी हरैया सतघरवा, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानपूर्वक बेटियों का विवाह कराने का अवसर प्रदान कर सामाजिक समरसता को भी मजबूत कर रही है। विधायक सदर पलटूराम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रति जोड़े मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर ₹1 लाख कर दिया है, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत ₹64,000 सीधे कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं, ₹21,000 की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है तथा ₹15,000 विवाह समारोह के आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर व्यय किए जाते हैं। समारोह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। नवदंपतियों और उनके परिजनों के लिए भोजन, पेयजल, बैठने सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। विवाह एवं निकाह की सभी रस्में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं और पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। #balrampur #dmbalrampur

Balrampur, Balrampur | Jul 25, 2026

बरेली के डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मोहित भारद्वाज दिल्ली प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे. खूब सरकार विरोधी नारे लगाए थे!
लौटकर कॉलेज पहुंचे तो उनको कॉलेज प्रबंधन ने नौकरी से टर्मिनेट कर दिया. डॉ भारद्वाज बरेली में सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष भी है!

बरेली के डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मोहित भारद्वाज दिल्ली प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे. खूब सरकार विरोधी नारे लगाए थे! लौटकर कॉलेज पहुंचे तो उनको कॉलेज प्रबंधन ने नौकरी से टर्मिनेट कर दिया. डॉ भारद्वाज बरेली में सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष भी है!

Balrampur, Balrampur | Jul 25, 2026

दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगभग 34 दिनों से छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच छात्रों के सड़क पर सोने का वायरल फोटो चिंताजनक है। अपनी राय जरुर दें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगभग 34 दिनों से छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच छात्रों के सड़क पर सोने का वायरल फोटो चिंताजनक है। अपनी राय जरुर दें

Balrampur, Balrampur | Jul 25, 2026

600 KM का सफर तय कर जंतर-मंतर पहुंचे गोंडा के नेता: CJP संस्थापक अभिजीत दिपके से मिले, बोले—धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक छात्रों की आवाज उठाएंगे

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए गोंडा से राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय और सपा नेता विनोद शुक्ला शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे अपने समर्थकों के साथ पहुंचे।

करीब 600 किलोमीटर का सफर तय कर दिल्ली पहुंचे दोनों नेताओं ने CJP संस्थापक अभिजीत दिपके से मुलाकात की और आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। शिवम पांडेय के साथ राष्ट्रीय छात्र पंचायत की अखिल भारतीय टीम के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

शिवम पांडेय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि पेपर लीक से देश के लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के समय भी उन्होंने छात्रों की आवाज उठाई थी और अब देशभर में सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर जंतर-मंतर पहुंचे हैं।

उन्होंने आंदोलन को “तन, मन और धन” से समर्थन देने की बात कही। साथ ही दावा किया कि उनकी टीम जरूरतमंद प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन, दवाइयों और दूसरी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था में भी सहयोग कर रही है।

वहीं सपा नेता विनोद शुक्ला सरकार के खिलाफ लिखे नारों वाली तख्तियां लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया और सरकार के रवैये की तुलना ‘हिटलर के शासन’ से की। उन्होंने सवाल उठाया कि छात्रों के इतने बड़े आंदोलन के बावजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अब तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया।

शिवम पांडेय इससे पहले भी पेपर लीक और निजी स्कूलों की कथित मनमानी जैसे मुद्दों को लेकर अभियान चलाते रहे हैं। अब उन्होंने जंतर-मंतर पहुंचकर CJP के आंदोलन को समर्थन देते हुए छात्रों की मांगों पर सरकार से कार्रवाई की मांग की है।

600 KM का सफर तय कर जंतर-मंतर पहुंचे गोंडा के नेता: CJP संस्थापक अभिजीत दिपके से मिले, बोले—धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक छात्रों की आवाज उठाएंगे पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए गोंडा से राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय और सपा नेता विनोद शुक्ला शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। करीब 600 किलोमीटर का सफर तय कर दिल्ली पहुंचे दोनों नेताओं ने CJP संस्थापक अभिजीत दिपके से मुलाकात की और आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। शिवम पांडेय के साथ राष्ट्रीय छात्र पंचायत की अखिल भारतीय टीम के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। शिवम पांडेय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि पेपर लीक से देश के लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के समय भी उन्होंने छात्रों की आवाज उठाई थी और अब देशभर में सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर जंतर-मंतर पहुंचे हैं। उन्होंने आंदोलन को “तन, मन और धन” से समर्थन देने की बात कही। साथ ही दावा किया कि उनकी टीम जरूरतमंद प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन, दवाइयों और दूसरी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था में भी सहयोग कर रही है। वहीं सपा नेता विनोद शुक्ला सरकार के खिलाफ लिखे नारों वाली तख्तियां लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया और सरकार के रवैये की तुलना ‘हिटलर के शासन’ से की। उन्होंने सवाल उठाया कि छात्रों के इतने बड़े आंदोलन के बावजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अब तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया। शिवम पांडेय इससे पहले भी पेपर लीक और निजी स्कूलों की कथित मनमानी जैसे मुद्दों को लेकर अभियान चलाते रहे हैं। अब उन्होंने जंतर-मंतर पहुंचकर CJP के आंदोलन को समर्थन देते हुए छात्रों की मांगों पर सरकार से कार्रवाई की मांग की है।

Balrampur, Balrampur | Jul 24, 2026