कैरो: BJP कैरो मंडल बैठक: संगठन मज़बूती व संयोजक-अध्यक्षों के चयन पर चर्चा
भाजपा कैरो मंडल की बैठक शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे बालाघाट में मंडल अध्यक्ष गोविन्द महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष बजरंग उरांव उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।