धरमपुरी,भावसिंहपुरा, तलवड़िया में अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही की गई
---
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल द्वारा शराब की अवैध बिक्री एवं भंडारण रोकने की कार्यवाही लगातार जारी है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री विनय रंगशाही ने बताया कि शनिवार को आबकारी दल के दल ने ग्राम धरमपुरी, भावसिंहपुरा, तलवड़िया, में दबिश की कार्यवाहिया की गयी।उक्त कार्यवाहियो में कुल 95 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 1500 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। महुआ लहान को सैंपल लेकर विधिवत मौके पर नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 6 प्रकरण कायम किए गए।जप्तशुदा मदिरा एवं महुआ लहान का बाजार मूल्य लगभग 164250 रूपये है। इन कार्यवाहियो में आबकारी उपनिरीक्षक हेमलता मुवेल, मुख्य आरक्षक श्रवण रावत भी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
SP Khandwa
#khandwa