संयुक्त संचालक कृषि श्री मीणा ने कालमुखी में खेत अवलोकन कर किसानों को सलाह दी
---
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत विकासखंड खंडवा के ग्राम कालमुखी में भोपाल से आए संयुक्त संचालक कृषि श्री आलोक मीणा के नेतृत्व में कृषि विभाग के अधिकारियों ने खेत भ्रमण कर फसलों का अवलोकन किया और उपस्थित किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री सी. एल. केवड़ा, परियोजना संचालक आत्मा श्री आनंद सिंह सोलंकी, सहायक संचालक कृषि श्री दिलीप जाट, सहायक संचालक कृषि श्री कपिल बेड़ा, सहायक संचालक कृषि श्री एल. एस. निगवाल, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री लोकेंद्र सिंह मंडलोई सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।
कृषक श्री संतोष सोलंकी के खेत में अरहर, सीताफल, अमाड़ी, चिया सीड एवं मक्का की मिश्रित एवं अंतरवर्तीय फसलें लगाई गई हैं। अधिकारियों द्वारा फसलों की स्थिति का अवलोकन कर फसल विविधीकरण, मृदा स्वास्थ्य, संतुलित उर्वरक उपयोग, नमी संरक्षण तथा कीट एवं रोग प्रबंधन के संबंध में आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया।
कृषक संतोष द्वारा कुसुम योजना अंतर्गत सोलर ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था का उपयोग भी किया जा रहा है। अधिकारियों ने सौर ऊर्जा के उपयोग से सिंचाई लागत में कमी एवं कृषि कार्यों में ऊर्जा की बचत के संबंध में जानकारी दी। संयुक्त संचालक कृषि श्री मीणा ने इस अवसर पर उपस्थित किसानों को को खेती की आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन लागत कम करने तथा कृषक आय में वृद्धि हेतु आवश्यक सुझाव प्रदान किए।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#khandwa
4 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Sep 11, 2026