राष्ट्रीय गुणवत्ता मुल्याकंन प्रणाली की टीम ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
---
श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय सह चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा में राष्ट्रीय गुणवत्ता मुल्यांकन प्रणाली की टीम के डॉ तेज कुमार माथुर, डॉ अंजू पूनिया, डॉ प्रतिभा साईनाथ अठारे ने अस्पताल विभिन्न विभागों का तीन दिवसीय निरीक्षण किया। टीम द्वारा अस्पताल में पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैंक, लेबर रूम, आकस्मिक चिकित्सा कक्ष, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, मेटरनिटी वार्ड, मेल मेडिकल वार्ड, स्क्रीन वार्ड, फीमेल मेडिकल वार्ड, ओपीडी, लॉन्ड्री, किचन, मेजर ओटी, एस.एन.सी.यू. यूनिट, गाइनीक ओ.टी., स्टोर रूम, मरचुर्री, पोषण पुनर्वास केंद्र, सहित अन्य महत्वपूर्ण वार्डों में व्यवस्था देखी।
इस दौरान टीम ने मरीजों के इलाज की व्यवस्था, स्वच्छता मानक, इंफेक्शन कंट्रोल, उपकरणों की क्रियाशीलता, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट और रिकॉर्ड संधारण का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने संबंधित विभागों के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ से चर्चा कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्य की जानकारी लेते हुए मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का मूल्यांकन किया।
सिविल सर्जन डॉ अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि एनक्यूएएस प्रमाणीकरण से न केवल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और अधिक सुधार आएगा, बल्कि मरीजों को भी उच्च स्तरीय एवं सुरक्षित चिकित्सा सुविधाएं भी मिलेंगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ओ.पी. जुगतावत, आर.एम.ओ. डॉक्टर कलमे, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ रंजीत बडोले, नोडल अधिकारी डॉ शक्ति सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
IEC Cmho khandwa
#khandwa
1 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Sep 11, 2026