बंटवारे के बिना पट्टीदार पर जबरन निर्माण कराने का आरोप
कौशाम्बी। पुश्तैनी मकान गिरने के बाद जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया।
पीड़ितों का आरोप है कि पट्टीदार बिना बंटवारे के ही मकान का निर्माण करा रहा है।
देवस्थान की भूमि पर भी निर्माण कराने का आरोप लगाया है।
विरोध करने पर गाली-गलौज करने की शिकायत की गई है।
पीड़ितों ने हल्का लेखपाल को मामले की जानकारी दी, लेकिन निर्माण रुकवाने में असमर्थता जताने का आरोप लगाया।
शुक्रवार को भैयालाल, श्याम जी, सुन्नूलाल, धारा सिंह और सूबेदार निवासी फरीदपुर सुलेम ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत की।
पीड़ितों ने विवादित भूमि पर निर्माण कार्य रुकवाने और मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की।
#DMKaushambi @cmyogi_fanpage @cmoffice_up @uppolice @vistaarnewsofficial