कौशांबी में तेज रफ्तार बाइक गड्ढे में गिरी, भाई-बहन घायल!
📍 पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के पास दोपहर की घटना।
मनौरी बाजार सामान खरीदने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन हादसे का शिकार हो गए।
अचानक अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
हादसे में कृष्णा पुत्र लक्ष्मण और उनकी बहन मनीता घायल हो गईं।
दोनों चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल ने घायलों को देखा।
उन्होंने अपनी गाड़ी रोककर सहयोगियों के साथ दोनों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
हादसे के बाद विधायक प्रतिनिधि ने दिखाई तत्परता, घायलों को पहुंचाया अस्पताल।
#Kaushambi #कौशांबी #PipriPolice #मनौरी #सड़कहादसा KaushambiPolice BreakingNews TodayIndiaPlus