🚨 मनौरी बाजार से चोरी हुई स्प्लेंडर बाइक बरामद, वांछित आरोपी गिरफ्तार!
📍 पिपरी थाना पुलिस को मिली सफलता।
एक अक्टूबर 2026 को मनौरी बाजार में बीज भंडार की दुकान के पास खड़ी स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी।
कुशीनगर निवासी शिवम कुमार सिंह पुत्र अरुण कुमार सिंह ने बाइक चोरी की शिकायत पुलिस से की थी।
पुलिस ने मुकदमा संख्या 246/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोरी की गई बाइक 19 अक्टूबर को बरामद कर ली थी।
मामले में फरार चल रहे आरोपी संतोष कुमार गुप्ता पुत्र रामलखन गुप्ता निवासी चिल्ला शहबाजी, थाना चरवा को 21 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
#Kaushambi #PipriPolice #Manjhanpur #मनौरीबाजार #BikeTheft KaushambiPolice UPPolice TodayIndiaPlus