कौशांबी में हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद!
📍 संदीपनघाट थाना पुलिस को मिली सफलता।
31 अगस्त 2026 को बारिश के पानी को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ था।
आरोप है कि विवाद के दौरान विपक्षियों ने एकराय होकर घर में घुसकर मारपीट की थी।
मारपीट में लालजी पुत्र मुन्नीलाल का सिर फट गया था, जबकि परिवार के अन्य लोगों को भी चोटें आई थीं।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 223/2026 दर्ज किया था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वांछित आरोपी मूलचन्द्र पुत्र स्वर्गीय धनी निवासी बसावनपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया।
विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
#Kaushambi #SandeepanGhatPolice #कौशांबीपुलिस #गिरफ्तारी #CrimeNews UPPolice TodayIndiaPlus