कौशांबी में 10 मिनट तक रहा ब्लैक आउट, पुलिस लाइन में हुई मॉकड्रिल
कौशांबी। नागरिक सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए रविवार शाम पुलिस लाइन कौशांबी में ब्लैक आउट मॉकड्रिल आयोजित की गई।
⏰ शाम 6:00 बजे से 6:10 बजे तक 10 मिनट के लिए ब्लैक आउट किया गया।
इस दौरान आसपास के औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, चौराहों, सड़कों और आवासीय भवनों की लाइटें बंद रखी गईं।
मॉकड्रिल के जरिए आमजन को नागरिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन का अभ्यास कराया गया।
इस दौरान प्रभारी/अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, सीएमओ डॉ. संजय कुमार, जिला कमांडेंट होमगार्ड शैलेन्द्र नारायण पाण्डेय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेज प्रकाश वर्मा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
#Kaushambi #BlackoutMockDrill #CivilDefence #UPPolice #kaushambinewsnetwork