🚨 राम वन गमन मार्ग किनारे बेशकीमती जमीन को लेकर विवाद गहराया!
📍 कौशांबी के चायल तहसील क्षेत्र के बसेड़ी गांव का मामला।
किसान समशाद का दावा है कि तीन पीढ़ियों से उनका परिवार जमीन पर काबिज है।
राम वन गमन मार्ग बनने के बाद जमीन की कीमत बढ़ी तो विवाद भी गहराने लगा।
गांव के कुछ लोगों पर जबरन कब्जे की कोशिश का आरोप।
किसान का आरोप है कि कथित फर्जी बैनामा दिखाकर जमीन पर कब्जे का दबाव बनाया जा रहा है।
बैनामा बचवा नामक व्यक्ति से कराए जाने की बात कही जा रही है। किसान ने संबंधित व्यक्ति के अस्तित्व पर भी सवाल उठाए हैं।
पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई।
⚖️ अब बड़ा सवाल—तीन पीढ़ियों से कब्जे का दावा कितना सही है? या बैनामे के नाम पर बेशकीमती जमीन का कोई खेल चल रहा है?
सच्चाई प्रशासनिक जांच के बाद ही सामने आएगी।
📢 मामले में निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
#कौ�